चार्ली चैपलिन की कहानी

चार्ली चैपलिन की कहानी: पूरी दुनिया को हंसाने वाले की कहानी जानकर आप रो देंगे।

शेयर करे

द ग्रेट मिमिक्री आर्टिस्ट सर चार्ल्स स्पेयर चैप्लिन‘ यह शख्सियत हास्य जगत  का बादशाह माने   जाते  है जिन्हें हम चार्ली चैप्लिन के नाम से जानते हैं।

चार्ली चैपलिन की कहानी एकदम फिल्मी कहानी लगती है। चार्ली चैपलिन ने जितना लोगों को हंसाया है उतना ही उनकी कहानी जानकर लोगों को दुख भी हुआ है। भयंकर गरीबी और एक बिना बाप का बच्चा कैसे दुखों के पहाड़ को पार करते हुए सफलता की ऊंचाई पर पहुंचा।यह जानना काफी दिलचस्प होगा।

 

चार्ली चैपलिन के समय फिल्म में केवल चित्र होता था, आवाज नहीं। चार्ली चैपलिन बिना कुछ बोले ही लोगों को हंसाते थे। जी हां, यह बिना कुछ बोले लोगों को हंसाना बहुत मुश्किल काम होता है। किसी मशहूर शख्सियत ने कहा है कि दुनिया का सबसे मुश्किल काम लोगों को हंसाना है।

तो आइए आज हम ‘चार्ली चैपलिन की असली कहानी’ के बारे में जानते हैं।

चार्ली चैपलिन की कहानी|(story of charlie chaplin)

"<योस्टमार्क

चार्ली चैपलिन का जन्म 16 अगस्त 1889 को लंदन में हुआ था। चार्ली चैपलिन की माता का नाम ‘हेना’ और उनके पिता का नाम ‘चार्ल्स अफेयर’ था।चार्ली की मां अल्डरशॉट शहर में एक थियेटर में काम करती थी। उस थिएटर का नाम ‘द कैंटीन’ था। उसकी मां पेशे से एक सिंगर और जूनियर आर्टिस्ट थी।

 

इसे भी पढ़े:

हिटलर ने खुद को गोली क्यों मारी थी?

चार्ली की मां जिस थिएटर में गाना गाने का काम करती थी। वहां थिएटर काफी बदनाम था। आए दिन वहां झगड़े होते रहते थे। वह थिएटर बदमाशों का अड्डा बना हुआ था।चार्ली की मां को मजबूरन वहां काम करना पड़ता था क्योंकि दो वक्त की रोटी कमानी थी।

 

चार्ली चैप्लिन
Charlie Chaplin

एक बार जब चार्ली कि माँ गाना गा रही थी। तब दर्शक में से एक व्यक्ति ने किसी वस्तु से चार्ली की मां को घायल कर दिया। चार्ली की मां को गले पर जोरदार चोट आई थी। वह गाना नहीं गा सकती थी। इतने में थिएटर में हंगामा होने लगा।

चार्ली की मां को तुरंत अस्पताल ले जाने की जरूरत थी मगर चार्ली के पास पैसा नहीं था। थिएटर का मालिक भी पैसे नहीं दे रहा था तब चार्ली जैकलिन ने स्टेज पर जाकर खुद गाना गाया। जो दर्शकों को बेहद आकर्षक लगा। दर्शक प्रभावित होकर सिक्कों की बारिश करने लगे।

इस तरीके से चार्ली ने अपने जीवन की पहली कमाई की और अपने मां का इलाज कराया।

“आपको जानकर हैरानी होगी कि चार्ली चैपलिन उस समय केवल 5 साल का था।”

जब चार्ली चैप्लिन को मिली सौतेली

 

चार्ली चैपलिन अभी बच्चा ही था कि उसके माता-पिता के बीच तलाक हो गया। चार्ली और उसका भाई अपनी मां के साथ अनाथ आश्रम में रहने लगे क्योंकि उनके पास अपना घर नहीं था। मां आर्थिक तंगी की वजह से पागल हो गई और पागलखाने में भर्ती हो गई। जिसके बाद मजबूरन चार्ली और उसके भाई को अपने पिता के पास रहना पड़ रहा था। इसी बीच उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। चार्ली की दूसरी मां चार्ली पर बहुत अत्याचार कर रही थी। कुछ  समय  के बाद  चार्ली की असली मां पागल खाने से ठीक हो घर वापस आ गई।  चार्ली और उसका भाई वापिस खुशी-खुशी रहने लगे।मगर इस बीच चार्ली को बहुत ज्यादा यातनाएं और अत्याचार चलना पड़ा था।

 

इसे भी पढ़े:

पटियाला के महाराजा भूपेंद्र सिंह: 365 रानी वाले राजा! हिटलर के करीबी दोस्त! आज जाने पटियाला के राजा का इतिहास!!

 

फिल्म में असली दर्द सहा!

 

उस समय के फिल्मों में जब आवाज नहीं होती थी। तब लोगों को हंसाना बहुत मुश्किल काम होता था। फिल्मों में जब-जब चार्ली चैप्लिन गिरते पड़ते फिसलते थे, तब उन्हें असली का दर्द होता था। मगर वह अपने चेहरे के भाव जरा भी नहीं बदलते थे और अपने अभिनय में लगे रहते थे।

समय
चार्ली चैपलिन की कहानी

 

इससे यह साबित होता है कि चार्ली चैप्लिन कितने बड़े और महान अभिनय करते थे।

 

चार्ली चैपलिन को मौत के बाद भी शांति नहीं मिली।

चार्ली चैप्लिन की मौत 25 दिसंबर 1977 के दिन हुई थी। जब पूरी दुनिया क्रिसमस की खुशियां मना रही थी। उसी दिन चार्ली चैपलिन की मौत से पूरी दुनिया में मातम का माहौल छा गया। चार्ली चैपलिन के ताबूत को स्विट्जरलैंड में दफनाया गया। कुछ चोरों ने चार्ली चैपलिन के ताबूत को चुरा लिया और उनके परिवार वालों से फिरौती में 400000 पाउंड मांगे। हालांकि पुलिस ने उन्हें 17 मई 1978 पकड़ लिया और वापिस सम्मान के साथ उनके ताबूत को दफना दिया गया।

 

चार्ली चैपलिन की मौत
charlie chaplin death

इसे भी पढ़े:

क्या अकबर महान था? या शैतान? आज सच जान लीजिये !!

चार्ली चैप्लिन की पत्नियां(charlie chaplin’s wives)

 

चार्ली चैप्लिन ने अपने जीवन काल में 4 शादी है कि और ढेर सारी महिलाओं के साथ अफेयर रहा है।चार्ली चैप्लिन की चारों पत्नियों के विषय में थोड़ी जानकारी ले लेते हैं।

 

माइल्डरेड हैरिस- पहली पत्नी

 

 

जब चार्ली चैपलिन 29 साल के थे।तब उन्हें 16 साल की माइल्डरेट हैरिस से प्यार हो गया। वह उस समय अपनी सफलता की ऊंचाइयों पर थे। दोनों में प्यार तो बहुत था मगर चार्ली शादी के लिए तैयार नहीं थे। जब हरीश ने चार्ली को यह बताया कि वह प्रेग्नेंट है। तब चार्ली चैपलिन ने ने बदनामी के डर से चुपचाप हैरिस से शादी कर ली।

कुछ समय बाद चार्ली चैपलिन को पता चलता है कि हैरिस ने प्रेग्नेंसी वाली बात झूठ बोली थी।जिससे चार्ली चैप्लिन को बहुत बड़ा झटका लगता है। फिर कुछ टाइम बाद जब हैरिस असली में प्रेग्नेंट होती है तब भी चार्ली चैपलिन को यह बात झूठी लगती है।वह हैरिस को देखने भी नहीं आता है
हैरिस ने कहा था कि “चार्ली ने मुझसे शादी की और मुझे भूल गया। वह अपने बच्चे को भी देखने नहीं आया”

कुछ टाइम बाद हैरिस ने चार्ली चैपलिन से तलाक ले लिया

लिटा ग्रे:दूसरी पत्नी

‘द किड’ फिल्म बनाने के दौरान चार्ली की मुलाकात लिटा ग्रे से हुई उस समय उस की  उम्र केवल 16 साल थी। 26 नवंबर 1924 के दिन दोनों शादी कर लेते हैं। फिर करीब 3 साल बाद दोनों के रिश्ते में खटास आने लगती है। इसके चार्ली तलाक चाहते थे। उन्होंने इस तलाक का निपटारा करने के ₹10 लाख कानूनी रूप से खर्च किए। जबकि मुआवजा US$825000  देना पड़ा।

लिटा ग्रे: दुसरी पत्नी
लिटा ग्रे चार्ली चैप्लिन की दूसरी पत्नि
यह तलाक अमेरिकी इतिहास का सबसे महंगा तलाक था

पौलेट गोडार्ड: तीसरी पत्नी

टेम्पल और पौलेट गोडार्ड
चैपलिन और पौलेट गोडार्ड

गोडार्ड तीसरी पत्नी थी चार्ली  चैपलिन और पौलेट गोडार्ड का रिश्ता 1932 से 1940 तक चला। वे दोनों ज्यादातर समय पौलेट गोडार्ड के घर  पर ही बिताते थे। 1940 में दोनों ने तलाक ले लिया और उन्होंने बताया था कि 1936 में चुपके से शादी की थी।

 

ओ नील: चौथी पत्नी

वाई चैप्लिन और ओ नील की फोटो
चार्ली चैप्लिन और ओ नील की फोटो

ओ नील और चार्ली चैप्लिन की शादी जिंदगी भर चली करीब है। दोनों 35 साल एक दूसरे के साथ रहे और इसी बीच चार्ली चैप्लिन का स्वभाव बिल्कुल बदला बदला सा रहा।

चार्ली चैपलिन को दिए गए अवार्ड(Awards given to Charlie Chaplin)

अकादमिक मानक पुरस्कार 1972

1929सर्वश्रेष्ठ संगीत के लिए

अकादमी पुरस्कार1973

सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए पुरस्कार 1940
इरास्मस पुरस्कार 1965

बाफ्टा फैलोशिप1976

जब चार्ली चैपलिन गांधीजी से मिले

 

एक बार चार्ली चैपलिन इंग्लैंड के प्रधानमंत्री ‘विंस्टन चर्चिल’ से मिलने के लिए गए थे। तब उन्होंने विषम से गांधी जी से मिलने की इच्छा जताई। सौभाग्य से गांधीजी भी उसी समय इंग्लैंड में थे। वह गांधी जी से जब मिलने गए तब उनके विचारों से बेहद प्रभावित हुए।चार्ली ने   भारत की आजादी को सही बताया और अपना समर्थन देने की बात कही।

 

इसे भी पढ़े:

जानिए ,नरेंद्र मोदी जी के भाषण की 10 ‘ऐतिहासिक’ गलतियां!!

आखिर शब्द:

तो आज हमने चार्ली चैपलिन की असली कहानी जाना। चार्ली चैपलिन की कहानी जानकर एकदम फिल्म की कहानी जैसी लगती है।

आशा करता हूं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी।

 

 

मेरे विचार:

बाहर से दिखने वाला व्यक्ति अंदर से कैसा है और अंदर से दिखने वाला व्यक्ति बाहर से कैसा है यह कोई नहीं बता सकता है। इस बात का सबसे उदाहरण बड़ा उदाहरण चार्ली चैपलिन है।

 

 

 

इसे भी पढ़े:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *