अल नसला (al naslaa)का रहस्य

अल नसला (al naslaa)का रहस्य : 29 फुट ऊंचा पत्थर जिसे शायद के लिए काटा होगा??

शेयर करे

al naslaa rock mystery : वैसे तो मैंने इस वेबसाइट पर बहुत से रहस्य के बारे में बताया है मगर आज मैं आपको एक ऐसे रहस्य के बारे में बताने जा रहा हूं जिसका केवल आप चित्र ही देख लेंगे तो आपको रहस्य का पता चल जाएगा। चलिए आज मैं आपको Al naslaa के बारे में बताता हूं

अल नसला (al naslaa)का रहस्य

वैसे तो दुबई ऊंची- ऊंची बिल्डिंग, अमीर- अमीर शेख, अपने तेल और टूरिज्म के कारोबार से जाना जाता है। मगर दुबई अल नसला नाम की चट्टान की वजह से भी प्रसिद्ध है। यह चट्टान दुबई के रियाद इलाके में है आप अल नसला की तस्वीर से ही इसके रहस्य को जान सकते हैं। दरअसल अल नसला की चट्टान को एकदम बारीक तरीके से बीच में से काटा गया है।

चट्टान को देखकर ऐसा लगता है कि इसे आधुनिक समय में आधुनिक मशीनों के द्वारा काटा गया है मगर यह चट्टान हजारों साल पुराना है।

 

इसे भी पढ़े:

डोले शाह के चूहे :पाकिस्तान में 400 सालों से चल रहा है दरगाह में बच्चों को मंदबुद्धि बनाकर बनाने का काम!

जब दुनिया के सामने इस चट्टान को पहली बार खोजा गया तो सबके मुंह में यही सवाल था कि “आखिर प्राचीन समय के लोगों ने यह कलाकारी कैसे की”कुछ लोगों ने इसे एलियन से जोड़कर देखा। और आखिर में काफी छानबीन करने के बाद भी इस चट्टान को किसने काटा इसका जवाब नहीं मिल पाया जिससे यह एक रहस्य बन गया।

अल नसला का आकार

अल नसला का आकार
अल नसला का आकार

अल नसला का आकार 9 मीटर ऊंचा 7 मीटर चौड़ा और 6 मीटर लंबा है।

क्या अल नसला को ऐलियन ने बनाया?

कुछ वैज्ञानिकों के अनुसार यह प्राचीन लोगों की कलाकारी नहीं है, बल्कि वह इसे एलियंस से जोड़ते हैं उनका कहना है कि प्राचीन समय में ऐसी कोई तकनीक की ही नहीं थी की इतने बड़े चट्टान को सटीक तरीके से काटा जा सके। वह पूरे यकीन के साथ कहते हैं कि इतिहास में कभी एलियंस ने अपने लेजर लाइट के जरिए इस चट्टान के दो टुकड़े किए हैं।

इसे भी पढ़े:

पिरामिड का रहस्य क्या है? इजिप्ट के पिरामिड का 8 रहस्य!

क्या अल नसला चट्टान को क्या प्रकृति ने बनाया?

यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल के रिसर्चर चेरी लेविस ने इस पर काफी लंबे समय तक रिचार्ज करने के बाद वह इस परिणाम पर पहुंची की यह चट्टान को प्रकृति के द्वारा हजारों सालों में बनाया है।

उनका कहना है कि चट्टान के ऊपरी भाग पर जब पानी पड़ता है तब मौसम ठंडा होने की वजह से यह पानी बर्फ बन जाता है जिसकी वजह से चट्टान में हल्की सी दरार पड़ जाती है और यही प्रक्रिया हजारों सालों तक होती है जिससे दरार बढ़ते बढ़ते चट्टान दो भागों में बट जाता है इस घटना को freeze-thaw weathering कहते हैं अल नसला के साथ भी ऐसा ही हुआ।

अल नसला पर बने निशान

अल नसला पर एक ऊंट और एक आदमी के निशान बने हुए हैं जो यह इशारा करते हैं कि इस चट्टान को काटने का काम इंसानों ने ही किया है या फिर यह भी हो सकता है कि प्राचीन समय में इस चट्टान को खोजने के बाद इंसानों ने इस पर निशान बनाया हो।

इसे भी पढ़े:

सिंधु घाटी सभ्यता के पतन के क्या कारण थे? | सिंधु घाटी सभ्यता की खास बातें!

अल नसला टूरिस्ट प्लेस बन चुका है ?

दुनिया भर से लोग केवल इस चट्टान को ही देखने के लिए आते हैं धीरे-धीरे इसकी प्रसिद्धि बढ़ रही है लोग इधर आते हैं और अल नसला को देखकर बहुत ही आश्चर्य चकित होते हैं और इसके साथ फोटो सेल्फी भी लेते हैं

आखरी शब्द

तो आज के इस पोस्ट में हमने अल नसला का रहस्य के विषय में जाना और यह भी जाना कि यह प्राकृतिक तरीके से कैसे बना हालांकि बहुत से लोग इसे एलियंस से जोड़ते हैं और आज के समय यह एक टूरिस्ट प्लेस बन चुका है

मेरे विचार
मेरे मतानुसार धरती पर ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिसे देखकर लगता है कि यह इंसानों के बस की बात नहीं है उसे एलियंस ने किया है तो ठीक उसी तरह यह चट्टान भी देखकर लगता है कि उसे इंसानों ने तो कतई नहीं बनाया होगा। तो यह प्राकृतिक तरीके से बना है या फिर एलियंस ने उसे बनाया है यह बड़ा सवाल है।

आपका इस चट्टान के बारे में क्या ख्याल है हमें कमेंट करके बताइए और ऐसी अद्भुत जानकारी अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें

 

इसे भी पढ़े:

द लास्ट सपर चित्र बनाने वाले कलाकार का क्या नाम था ? | the last supper painting in Hindi

2000 साल पुरानी नज़का लाइन का रहस्य क्या है? क्या इसे एलियन में बनाया था?

1200 सालों से 45 डिग्री पर अटका हुआ कृष्णा बटर बॉल! एक ऐसा रहस्य में पत्थर जो स्वर्ग से गिरा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *