बेताल गुफा

बेताल गुफा(betal cave) का रहस्य जहां कभी देसी घी टपकता था। पूरी होती थी हर मनोकामना! जानिए ‘बेताल गुफा’ के बारे में सब कुछ!!

शेयर करे

पहाड़ों के बीच बसा हिमाचल प्रदेश अपने प्रकृति की सुंदरता के लिए काफी मशहूर है। मगर हिमाचल प्रदेश में बेताल गुफा(betal cave) है जिस की  पौराणिक कथा जानकर आप हैरान हो जाएंगे। जी हां,आज हम बात कर रहे हैं ‘बेताल गुफा’ के बारे में जो बेहद रहस्यमय है तो आइए ‘बेताल गुफा’ के विषय में विस्तार से जानकारी लेते हैं।

बेताल गुफा(betal cave)

बेताल गुफा हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर इलाके में स्थिति है। यह गुफा 40- 50 मीटर लंबा है और इसकी ऊंचाई करीब 15 फीट है।इसके दो द्वार हैं और थोड़ा बड़ा है तो दूसरा संकरा है। अंदर 20 से 30 हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियां स्थापित है।

 

बेताल गुफा की पौराणिक कथा

गुफा को लेकर स्थानीय लोगों में गहरी आस्था है स्थानीय लोगों की मानें तो यह गुफा हर मनोकामना पूरी करती है तो आइए स्थानीय लोगों के द्वारा बताए गए कुछ पौराणिक कथाओं के विषय में मैं आपको बता देता हूं।

 

इसे भी पढ़े :

त्रिपुरा के उनाकोटी का रहस्य: घने जंगलों के बीच है 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां! जो बेहद रहस्यमय है!

दीवारों से देसी घी टपकता था!

स्थानीय लोग ऐसा मानते हैं कि इस गुफा की दीवारों से पहले देसी घी टपकता था। जिसका उपयोग गांव वाले करते थे। यह सिलसिला एक घटना के बाद बंद हो गई जब एक बार ग्वाला अपनी गायों के साथ इस गुफा में आया और अपनी रोटी को घी के साथ खाने लगा। वह बार-बार दीवाल से घी लगाकर रोटी खाता था। जिससे सारा ही झूठा हो गया और दीवारों से घी करना बंद हो गया।

बर्तनों की मनोकामना पूरी होती थी

जब आसपास के गांव में किसी के घर शादी होती थी। तब घर का मुखिया गुफा के प्रवेश द्वार पर जाकर सिंदूर से गुफा को आमंत्रण देता था और बर्तन की मांग करता था।अगले दिन उससे उसी जगह पर बर्तन मिल जाते हैं।शादी में काम हो जाने के बाद सभी लोग उस बर्तन को उसी जगह रख दिया करते थे। वह बर्तन गायब हो जाता था।पर एक बार किसी ने बर्तन वापस नहीं रखा जिससे कि यह सिलसिला भी बंद हो गया।

बीमार पशुओं का ठीक हो जाते है।

गांव में कोई भी पशु बीमार हो जाता था या दूध कम हो जाता था। तब इस पशु का मालिक गुफा के अंदर ले जाकर गुफा में पूजा पाठ करता था। जिससे पशुओं की सारी समस्या दूर हो जाती थी।

इसे भी पढ़े :

रत्नेश्वर महादेव मंदिर, जो सैकड़ों सालों से 9 डिग्री पर झुका है। बेहद रहस्यमई मंदिर है!

बेताल गुफा का रहस्य(Mystery of betal cave)

बेताल गुफा का रहस्य यह है कि…

  1. क्या सच में इस गुफा की दीवारों से ही निकलता था?
  2. क्या सच में किसी समय में शादी वाले घर में बर्तन की मांग यह गुफा पूरी करती थी?
  3. क्या सच में गुफा के अंदर पूजा पाठ करने से पशुओं यह बीमारी दूर हो जाती थी जो भी है?आज यह सब सवाल है जो आज बहुत बड़ा रहस्य बना हुआ है

 

 

आखरी शब्द:

तो आज के इस पोस्ट में हमने बेताल गुफा के बारे में जाना है हमने बेताल गुफा के रहस्य के विषय में भी जाना और इसके पुरानी कथाओं को भी समझा

मेरे विचार:

देखिए यह सब सच है या झूठ इस बात का तो पता नहीं मगर जब बात आस्था की आती है तब विज्ञान सच झूठ आदि सब एक साइड हो जाता है इस गुफा को लेकर लोगों मैं गहरी श्रद्धा है

 

आशा करता हूं आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा और ऐसी अद्भुत जानकारी अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें

इसी तरह की रोचक जानकारी के लिए TOP GYAN को गूगल पर सर्च करें.

इसे भी पढ़े :

चमत्कार, यहां 1 स्तंभ हवा में झूलता है! जानिए, लेपाक्षी मंदिर का रहस्य!!

1200 सालों से 45 डिग्री पर अटका हुआ कृष्णा बटर बॉल! एक ऐसा रहस्य में पत्थर जो स्वर्ग से गिरा है।

-50 डिग्री तापमान वाला ओम्याकोन, जो दुनिया का सबसे ठंडा गांव है। यहां कितनी कठिन है जिंदगी!!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *